लाहौर, चार फरवरी (भाषा) पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने दो दशकों बाद मनाए जा रहे बसंत उत्सव के उपलक्ष्य में छह और सात फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
इस संबंध में मंगलवार को मरियम नवाज के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक अधिसूचना जारी की।
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “पंजाब में पांच फरवरी को कश्मीर दिवस, छह फरवरी को प्रांतीय बसंत की छुट्टी और उसके बाद शनिवार और रविवार को लंबी छुट्टी का आनंद मिलेगा। हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोग इस समय का सदुपयोग आराम करने, तरोताजा होने और छुट्टी का भरपूर लाभ उठाने के लिए करेंगे।’
भाषा शुभम रमण
रमण