Parliament Budget Session 2026 | Photo Credit: IBC24
नई दिल्ली: Parliament Budget Session 2026 पीएम मोदी बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे। लेकिन विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही नहीं चल सकी और 5 फरवरी सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जिसकी वजह से पीएम मोदी भाषण नहीं दे पाए। इसे लेकर अब बीजेपी ने विपक्ष में गंभीर आरोप लगाए हैं।
Parliament Budget Session बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘आज जो हुआ, उसकी तस्वीरें देखकर आप चौंक जाएंगे। ‘प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे और आगे रखकर विपक्ष ने लड़ाई करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि हमने आज तक नहीं देखा, जहां प्रधानमंत्री की कुर्सी होती है, उससे भी तीन-चार कुर्सी ऊपर विपक्ष की महिला सांसद पहुंच गईं और उनके पीछे पुरुष सांसद, पीएम की कुर्सी को महिला सांसदों ने घेर लिया।
मनोज तिवारी ने आगे कहा- यह स्थिति दिखाती है कि क्योंकि जनता कांग्रेस को हरा रही है, इसलिए वे हमें संसद में बोलने नहीं देंगे। देश को इतना बड़ा सम्मान मिला है, फिर भी वे इसे मनाने नहीं देंगे, और वे यह सब प्रधानमंत्री मोदी को बोलने से रोकने के लिए कर रहे हैं। देश सब कुछ देख रहा है, और देश कांग्रेस से जवाब मांगेगा। उन्होंने आगे कहा, राहुल गांधी एक ऐसी किताब का जिक्र कर रहे थे जो अभी तक पब्लिश नहीं हुई है, लेकिन निशिकांत दुबे ने एक ऐसी किताब का जिक्र किया जो पहले ही पब्लिश हो चुकी है।
#WATCH Delhi | BJP MP Manoj Tiwari says, “You will be shocked to see the pictures of what happened today… This situation shows that since the public is defeating them (Congress), they will not allow us (BJP) to speak in the Parliament. The country has achieved such a great… pic.twitter.com/rkbWt0ts84
— ANI (@ANI) February 4, 2026
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, आज, सदन शुरू होने से पहले, विपक्षी नेता पीएम मोदी की सीट के पास बैनर लेकर खड़े थे। यह बदतमीजी की हद है। दिन में स्पीकर सर ने भी कहा था कि आप विरोध करें, लेकिन आपके विरोध की भी एक सीमा होती है। उसी सीमा में रहें। आप उस जगह क्यों आते हैं जहां प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और दूसरे मंत्री बैठते हैं?। जब हम उन्हें हटा रहे थे, तो वे हिल भी नहीं रहे थे। यह कांग्रेस का घमंड है क्योंकि वे सोचते हैं कि गरीब और पिछड़े समुदायों के लोग यहां आकर कैसे बैठ गए?… राहुल गांधी ने कल कहा था कि मैं विपक्ष का नेता हूं और मुझे कौन रोकेगा… आज, सांसदों ने लिखित में शिकायत दी है, और अब यह मामला स्पीकर सर के पास है।
#WATCH | Delhi: Union Minister Arjun Ram Meghwal says, “… Today, before the House started, the opposition leaders were standing with banners, next to where PM Modi sits. This is the height of misconduct. During the day, Speaker Sir also said that you should protest, but even… pic.twitter.com/I7hzsbkYOW
— ANI (@ANI) February 4, 2026