Gold Silver Rate Today: शादी-ब्याह के सीजन में बड़ा झटका! तीन लाख रुपए के करीब पहुंची चांदी, सोना भी हुआ इतने हजार रुपए महंगा

Ads

Gold Silver Rate Today: शादी-ब्याह के सीजन में बड़ा झटका! तीन लाख रुपए के करीब पहुंची चांदी, सोना भी हुआ इतने हजार रुपए महंगा

  •  
  • Publish Date - February 4, 2026 / 08:00 PM IST,
    Updated On - February 4, 2026 / 08:02 PM IST

Gold Silver Rate Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • चांदी 14,300 रुपये बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंची
  • सोना 7,400 रुपये बढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया
  • अमेरिका-ईरान तनाव और कमजोर डॉलर ने तेजी को बढ़ावा दिया

नयी दिल्ली: Gold Silver Rate Today कीमती धातुओं ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी में अपनी तेज़ी को बरकरार रखा। इस दौरान चांदी की कीमतें बढ़कर 2.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख, कमजोर डॉलर ने इस उछाल में योगदान दिया। पिछले सप्ताह की भारी बिकवाली के बाद डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों में बहुमूल्य धातुओं के प्रति रुचि फिर से जगी थी।

Gold Silver Rate 4 February अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी 14,300 रुपये, या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। पिछली सत्र में चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी तेजी से बढ़ा और 7,400 रुपये या 4.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया, जबकि मंगलवार को यह 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘सोने और चांदी ने बुधवार को अपनी तेजी जारी रखी, सोने की कीमतें तीन प्रतिशत से अधिक बढ़ीं और लगभग 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं, जबकि चांदी में भारी अस्थिरता और सुधार की अवधि के बाद दिन के कारोबार के दौरान छह प्रतिशत तक का उछाल आया।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 4.28 डॉलर, या 5.03 प्रतिशत बढ़कर 89.35 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना 100.03 डॉलर, या 2.02 प्रतिशत बढ़कर 5,047.07 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक – जिंस, सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से सुरक्षित निवेश की नई खरीदारी के कारण बुधवार को सोने और चांदी में तेजी आई। गांधी ने कहा, ‘‘यह टकराव इस सप्ताह के आखिर में होने वाली अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता को लेकर उम्मीदों को कमज़ोर करता है और अमेरिका और ईरान के बीच और ज़्यादा टकराव की संभावना के बारे में चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे सोने पर जोखिम प्रीमियम बढ़ सकता है और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में बहुमूल्य धातुओं की मांग बढ़ सकती है।’’

इन्हें भी पढ़े:-

4 फरवरी को सोने की कीमत कितनी रही?

सोना 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (99.9% शुद्धता) पर रहा।

चांदी की कीमत कितनी बढ़ी?

चांदी 14,300 रुपये बढ़कर 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

सोना-चांदी में तेजी क्यों आई?

कमजोर डॉलर, वैश्विक बाजार में मजबूती और अमेरिका-ईरान तनाव के कारण तेजी आई।