वेस्ट बैंक में इजराइली सेना की गोलीबारी में फलस्तीनी शिशु की मौत

वेस्ट बैंक में इजराइली सेना की गोलीबारी में फलस्तीनी शिशु की मौत

वेस्ट बैंक में इजराइली सेना की गोलीबारी में फलस्तीनी शिशु की मौत
Modified Date: June 6, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: June 6, 2026 1:59 pm IST

काहिरा, छह जून (एपी) कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों द्वारा एक वाहन पर गोलीबारी किए जाने से सात महीने के फलस्तीनी शिशु की मौत हो गई। फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार, सम फहद अबू हाइकल नामक सात माह के शिशु की शुक्रवार शाम मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उसके माता-पिता हेब्रोन शहर के दक्षिण में स्थित तेल रुमैदा क्षेत्र में वाहन से जा रहे थे। मंत्रालय ने बताया कि घटना में शिशु के माता-पिता घायल हो गए हैं।

आधिकारिक फलस्तीनी समाचार एजेंसी ‘वफा’ ने बताया कि शिशु को गोली जबड़े में लगी और गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसकी मौत हो गई।

एजेंसी के अनुसार, शिशु के पिता एवं बेथलहम विश्वविद्यालय में व्याख्याता फहद अब्दुल अजीज अबू हाइकल के हाथ में गोली लगी। एजेंसी के अनुसार परिवार बेथलहम से हेब्रोन में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था, तभी सैनिकों ने गोलीबारी की।

शिशु का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि हेब्रोन क्षेत्र में सैनिकों ने एक ऐसे वाहन पर गोली चलाई, जिसके उनकी ओर से तेज़ी से बढ़ने का आभास हुआ था। सेना ने कहा कि सैनिकों की गोलीबारी में तीन फलस्तीनी घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

सेना ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये लोग किसी भी प्रकार की गतिविधि में शामिल नहीं थे और मामले की समीक्षा की जा रही है।

इजराइल ने सात अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा किए गए हमले के बाद पश्चिमी तट में अपने सैन्य अभियान तेज कर दिए हैं। उस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था, जिसके बाद गाजा में युद्ध शुरू हुआ।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के जवाबी सैन्य अभियान में अब तक 72,900 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है। हमास-प्रशासित सरकार के अधीन कार्यरत इस मंत्रालय के आंकड़े को संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां और स्वतंत्र विशेषज्ञ सामान्यतः विश्वसनीय मानते हैं।

एपी अमित शोभना

शोभना


लेखक के बारे में