पीट हेगसेथ का नाटो सहयोगियों पर तीखा हमला, यूरोप में अमेरिकी सैन्य बलों की समीक्षा का ऐलान

Ads

पीट हेगसेथ का नाटो सहयोगियों पर तीखा हमला, यूरोप में अमेरिकी सैन्य बलों की समीक्षा का ऐलान

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 03:32 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 03:32 PM IST

ब्रसेल्स, 18 जून (एपी) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बृहस्पतिवार को नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सहयोगी देशों पर तीखा हमला बोला और यूरोप में अमेरिकी सैन्य बलों की छह महीने की पेंटागन समीक्षा की घोषणा की।

हेगसेथ ने संकेत दिया कि यह इस बात पर निर्भर करेगी कि यूरोपीय देश अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी कितनी तेजी से स्वयं उठाते हैं।

उन्होंने ब्रसेल्स में अपने नाटो समकक्षों से कहा, ‘‘यह एक वास्तविक समीक्षा होगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि नाटो तेजी से और अपरिवर्तनीय रूप से उस दिशा में आगे बढ़े, जिसमें यूरोप नेतृत्व करे और यूरोप की रक्षा की प्राथमिक जिम्मेदारी स्वयं संभाले।’’

हेगसेथ ने ईरान पर हमले करने के लिए यूरोप में अड्डों तक अमेरिकी बलों को पहुंच प्रदान नहीं करने के लिए यूरोपीय सहयोगियों की तीखी आलोचना की और इसे ‘‘शर्मनाक’’ बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘इन सहयोगी देशों ने हमारे जवानों की सुरक्षा को जोखिम में डाला है। उन्होंने अमेरिकी सैन्य बलों को सैन्य अड्डों तक पहुंच की सुविधा और हवाई मार्गों से गुजरने की अनुमति नहीं दी, जो कभी भी सवालों के घेरे में नहीं होना चाहिए था।’’

एपी खारी अमित

अमित