Vasudha: खौल उठा चंद्रिका का खून, उड़ गए देव के होश! टीवी स्क्रीन पर होगा धमाका.. क्या समर के बनाए, इस चक्रव्यूह को तोड़ पाएगी वसुधा?

Ads

Vasudha: ‘वसुधा’ के अगले एपिसोड में चौहान परिवार के भीतर भावनाओं का सैलाब आने वाला है, क्योंकि जिस टीवी इंटरव्यू का सबको बेसब्री से इंतज़ार था, वह अचानक एक ऐसा चौंकाने वाला मोड़ लेगा, जिसे देख पूरे परिवार के होश उड़ जाएंगे..

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 02:12 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 02:13 PM IST

Vasudha 18th June 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @ZEE5

HIGHLIGHTS
  • सवालों को सुन, वसुधा के उड़े होश!
  • दुनिया के सामने चंद्रिका देवी के चरित्र पर उठी उंगली!

Vasudha: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा’ के अगले एपिसोड में चौहान परिवार के भीतर भावनाओं का सैलाब आने वाला है, क्योंकि जिस टीवी इंटरव्यू का सबको बेसब्री से इंतज़ार था, वह अचानक एक ऐसा चौंकाने वाला मोड़ लेगा, जिसे देख पूरे परिवार के होश उड़ जाएंगे।

Vasudha Spoiler: टीवी स्टूडियो पहुंची वसुधा!

दिल में उत्साह और थोड़ी घबराहट के साथ, वसुधा टीवी स्टूडियो पहुँचती है। उसके लिए यह इंटरव्यू किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। चौहान परिवार में नौकरानी जैसा जीवन जीने से लेकर, अपने अचार के बिज़नेस के ज़रिए एक एंटरप्रेन्योर बनने तक का उसका सफर, वाकई बेहद प्रेरणादायक है।

चौहान परिवार में छाया खुशनुमा माहौल!

घर का माहौल आज अलग ही प्रतीत होता है। चौहान परिवार बड़े गर्व के साथ वसुधा का इंटरव्यू देखने के लिए इकट्ठा होता है। देव, प्रभात, दिव्या, संतोष और यहां तक की चंद्रिका के आँखों में भी वसुधा के इस ख़ास पल को देखने की बेसब्री साफ़-साफ़ नज़र आती हैं। मगर यह ख़ुशी ज़्यादा देर नहीं टिकती और हालात पूरी तरह से बदल जाते हैं।

Vasudha Upcoming Twist: सवालों को सुन, वसुधा के उड़े होश!

वसुधा को पूरा विश्वास था कि यह इंटरव्यू उसके बिज़नेस की सफलता और प्रेरणादायक सफर पर केंत्रित होगा, किन्तु कैमरा ऑन होते ही न्यूज़ एंकर उषा बेदी ऐसे तीखे और चौंकाने वाले सवाल पूछना शुरू कर देती है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती। अपने वादे से मुकरते हुए उषा बेदी बिज़नेस से जुड़े मुद्दों को किनारे रखकर, सीधे वसुधा के निजी जीवन पर सवाल उठाना शुरू कर देती है।

उषा बेदी बिना झिझक सीधे मुद्दे पर आती है और पूछती है कि चौहान परिवार की बड़ी बहु होने के बावजूद उसके साथ नौकरानी जैसा सलूक क्यों किया जाता है? क्या चंद्रिका देवी ने वसुधा को परिवार में उसका सही स्थान और हक़ देने से मना किया है? इन सवालों को सुनकर, वसुधा के होश उड़ जाते हैं।

चरम सीमा पर पहुंचा, चंद्रिका का गुस्सा!

सवालों की रफ़्तार यहीं थमती नहीं हैं बल्कि एंकर उषा बेदी एक कदम और आगे बढ़कर पूछती है कि वसुधा, चंद्रिका से इतनी डरी-सहमी क्यों रहती है? वह वसुधा से कहती है कि उसे बिना डरे सास के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए। इस बात से माहौल में भारी तनाव फैल जाता है और पूरा परिवार स्तब्ध रह जाता हैं। लाइव टीवी पर सरेआम खुद को दोषी बनाए जाने और अपने चरित्र पर ऊँगली उठाए जाने से चंद्रिका का गुस्सा फूट पड़ता है।

लाइव टीवी पर चल रहे इस ड्रामे को देख रहा हर व्यक्ति अब बेसब्री से वसुधा के जवाब का इंतज़ार करता है। क्या वसुधा चंद्रिका के खिलाफ बोलेगी? या एक बार फिर, उस औरत के सम्मान के लिए खड़ी होगी, जिसे वह अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानती है ?

Vasudha 18th June 2026 written update: समर ने रची घिनौनी चाल!

वसुधा इस कड़वे सच से पूरी तरह बेखबर है कि जो इंटरव्यू सीधा-साधा दिख रहा है वो दरअसल एक गहरा जाल है। पर्दे के पीछे, समर एक और खतरनाक षड्यंत्र रच रहा है। असल में समर ने ही लाइव टीवी पर वसुधा को फँसाने के लिए, उषा बेदी को मोहरा बनाया था। उसका असली मकसद चंद्रिका की छवि खराब करना, ग़लतफहमी पैदा करना और साथ ही वसुधा को चौहान परिवार से हमेशा के लिए दूर करना है।

मगर समर यह बात भूल जाता है कि वह जब-जब वसुधा को तोड़ने की कोशिश करता है, तो वह अपनी वफादारी और सूझ-बुझ से पैसा ही पलट देती है। अब सवाल तो यह उठता है कि क्या वसुधा दुनिया के सामने, चंद्रिका का बचाव करेगी और समर के बिछाए हुए जाल को एक बार फिर नाकाम करेगी? या यह टीवी इंटरव्यू ऐसी ज़ख्म दे जाएगा, जिसे वक़्त और प्यार भी, कभी नहीं भर पाएंगे?

इन्हें भी पढ़ें:

वसुधा के इंटरव्यू में क्या बड़ा ट्विस्ट आया?

उषा बेदी ने अचानक पर्सनल अटैक कर दिया। उन्होंने पूछा कि वसुधा को चौहान परिवार में अभी भी नौकरानी जैसा व्यवहार क्यों मिलता है और चंद्रिका उसे बहू का दर्जा क्यों नहीं देतीं।

वसुधा ने चंद्रिका की इज्जत बचाने के लिए क्या जवाब दिया?

वसुधा ने बिना डरे और बहुत आत्मविश्वास से कहा - “चंद्रिका मेरी आइडल हैं। मैं उनसे डरती नहीं, बल्कि उनका सम्मान करती हूँ।” उसने पूरे परिवार की एकता और प्यार की बात की, जिससे चंद्रिका भावुक हो गईं और परिवार गर्व से भर गया।

इंटरव्यू के बाद चौहान परिवार की क्या प्रतिक्रिया रही?

घर में पहले कोहराम मचा। चंद्रिका गुस्से में थीं, देव चिंतित थे। लेकिन वसुधा के जवाब सुनकर चंद्रिका भावुक हो गईं और बोलीं - “मैं तुम पर गर्व करती हूँ वसुधा।” पूरा परिवार वसुधा को हीरो की तरह स्वागत करने को तैयार था।

समर का प्लान क्या था और वह कितना सफल हुआ?

समर ने उषा बेदी को खरीदकर वसुधा के इंटरव्यू में चंद्रिका की इमेज खराब करने और परिवार में दरार डालने की साजिश रची थी। लेकिन वसुधा की वफादारी और साहसिक जवाब से समर का पूरा प्लान बुरी तरह फेल हो गया। अब वह और भी खतरनाक बदला लेने की तैयारी कर रहा है।