Chhatron Ki Goonj Campaign : पेपर लीक और महंगी फीस के खिलाफ राहुल गांधी का बड़ा अभियान! छात्रों से कहा- आपका एक साइन बदल सकता है व्यवस्था

Ads

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और महंगी फीस के खिलाफ ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। उन्होंने छात्रों से इस मुहिम से जुड़कर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की अपील की है।

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 03:30 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 03:37 PM IST

Chhatron Ki Goonj Campaign / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने पेपर लीक और परीक्षा धांधली के खिलाफ ऑनलाइन अभियान शुरू किया।
  • 'छात्रों की गूंज' मुहिम के तहत देशभर में छात्र सम्मेलन आयोजित होंगे।
  • छात्रों से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर समर्थन देने की अपील की गई।

नई दिल्लीChhatron Ki Goonj Campaign  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली और महंगी फीस के खिलाफ बृहस्पतिवार को ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और लोगों से इसके समर्थन का आह्वान किया।राहुल गांधी इन विषयों को लेकर इन दिनों ‘छात्रों की गूंज’ मुहिम चला रहे हैं जिसके तहत वह छात्र सम्मेलनों को संबोधित कर रहे हैं। इस तरह का पहला छात्र सम्मेलन बुधवार शाम राजस्थान के कोटा में हुआ। इसके बाद 10 जुलाई को प्रयागराज, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा।

वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इसी क्रम में अब अपनी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर का अभियान शुरू किया है। Rahul Gandhi Online Campaign उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अगर आपने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली, या महंगी फीस का दर्द झेला है, अगर इस व्यवस्था ने आपके सपने तोड़े हैं, अगर आपके परिवार ने आपकी पढ़ाई के लिए जीवनभर की कमाई लगा दी है तो सुनिए: ‘छात्रों की गूंज’ आपकी आवाज़ है।’’

सरकार तक मांग पहुंचाने का ज़रिया

उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ़ एक अभियान नहीं, यह आपकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का ज़रिया है।’’राहुल गांधी ने इस याचिका का लिंक साझा करते हुए लोगों से इस पर हस्ताक्षर करने की अपील की।उनका कहना है, ‘‘आपका एक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताक़त देगा। जितने ज़्यादा नाम, उतनी बुलंद गूंज।’’

इन्हें भी पढ़ें: