ओमीक्रोन के मद्देनजर फाइजर अपने टीके को उन्नत बनाने की दिशा में काम कर रहा है: सीईओ

Ads

ओमीक्रोन के मद्देनजर फाइजर अपने टीके को उन्नत बनाने की दिशा में काम कर रहा है: सीईओ

  •  
  • Publish Date - December 2, 2021 / 08:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

लंदन, दो दिसंबर (भाषा) फाइजर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के खिलाफ अपने टीके को उन्नत बनाने की दिशा में काम कर रहा है और नया टीका सौ दिन में तैयार हो जाएगा।

फाइजर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एल्बर्ट बोउर्ला ने बीबीसी से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने पहले कहा था कि आने वाले कई वर्षों तक लोगों को संक्रमण से बचाव से किए सालाना टीकाकरण कराना पड़ सकता है।

डॉ बोउर्ला ने कहा कि फाइजर ने पहले ही बीटा और डेल्टा स्वरूप से बचाव के लिए उन्नत टीका तैयार कर लिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ओमीक्रोन स्वरूप से बचाव के लिए उन्नत टीका तैयार करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि टीकों ने महामारी के दौरान लाखों लोगों की जिंदगियां बचाने का काम किया है और उनके बिना ‘‘ हमारे समाज के आधारभूत ढांचे को खतरा हो सकता था।’’

भाषा शोभना पवनेश

पवनेश