Conakry Garbage Dump Collapse: भारी बारिश के बाद अचानक बदला मंजर, मलबे में दब गईं कई झोपड़ियां, 30 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Conakry Garbage Dump Collapse: भारी बारिश के बाद अचानक बदला मंजर, मलबे में दब गईं कई झोपड़ियां, 30 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Conakry Garbage Dump Collapse: भारी बारिश के बाद अचानक बदला मंजर, मलबे में दब गईं कई झोपड़ियां, 30 लोगों की मौत से मचा हड़कंप

Conakry Garbage Dump Collapse | Photo Credit: AI

Modified Date: August 24, 2026 / 07:02 am IST
Published Date: August 24, 2026 6:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • 30 लोगों की मौत
  • भारी बारिश कारण
  • झोपड़ियां मलबे में दब गईं

कोनाक्री: Conakry Garbage Dump Collapse गिनी की राजधानी कोनाक्री में रविवार तड़के सबसे बड़े ढलाव स्थल पर कचरे का पहाड़ ढहने से 30 लोगों की मौत हो गई। केंद्र सरकार के अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूर्वाह्न दो बजे दार एस सलाम में कचरे का ढेर ढहने से पास की झोपड़ियां उसके नीचे दब गईं। जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी था। छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कई मकान नष्ट हो गए हैं।

Conakry Garbage Dump Collapse ‘मिलिट्री इंजीनियरिंग बटालियन’ के स्वच्छता अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल बाल्डे ममादौ बाइलो ने बताया कि इस स्थल को रविवार को बंद किया जाना था। अधिकारियों के अनुसार, कचरे के पहाड़ के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को वहां से हटने के नोटिस दिए गए थे, जिसके बाद कई लोगों ने इलाका खाली कर दिया था।

हालांकि, हादसे के समय भी कई लोग वहां मौजूद थे। क्षेत्रीय प्रशासन और विकेंद्रीकरण मंत्री दियेनाबू तुरे ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि वहां रह रहे बाकी परिवारों को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए।’’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।