यूएई में सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से नवाजे गए पीएम मोदी, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बने

यूएई में सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायेद' से नवाजे गए पीएम मोदी, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बने

यूएई में सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से नवाजे गए पीएम मोदी, यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: August 24, 2019 10:56 am IST

नईदिल्ली। यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से आज प्रधानमंत्री को नवाजा गया। पीएम मोदी इसी के साथ यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह सम्मान राष्ट्र प्रमुखों और राष्ट्रपतियों को दिया जाता है। यह सम्मान साल 2007 में रूस के राष्ट्रपति पुतिन, 2016 में महारानी एलिजाबेथ, और 2018 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को मिल चुका है।

read more: पति को चाकू की नोक पर रखकर पत्नी से ​गैंगरेप, घायल पति अस्पताल में भर्ती, पांचो आरोपी फरार

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी बतौर प्रधानमंत्री दो बार यूएई का दौरा कर चुके हैं वहीं शेख मोहम्मद बिन जायेद भी तीन साल में दो बार भारत आ चुके हैं। पीएम मोदी ने यूएई दौरे के दौरान कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। पीएम ने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ यूएई हमेशा मजबूती से खड़ा रहा।

read more: OBC आरक्षण पर भाजपा सांसद मोहन मंडावी ने CM भूपेश बघेल की तारीफ में पढ़े कसीदे, दी हितैषी और जननायक की उपाधि

यूएई ने अप्रैल में मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की थी। अबुधाबी के वलीअहद शहजादा मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने अप्रैल में एक ट्वीट कर बताया, ‘भारत के साथ हमारे ऐतिहासिक और व्यापक सामरिक संबंध रहे हैं, जिसमें मेरे अभिन्न मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इन संबंधों में और प्रगाढ़ता लाने का काम किया।’

read more: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस महासचिव मोतीलाल वोरा ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बात…

पीएम ने यूएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने एक मीडिया समूह से बातचीत में कहा था कि भारत और यूएई के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। उन्होंने दुबई का उदाहरण देते हुए कहा कि लाखों भारतीयों ने इस शहर को बनाने में अपना योगदान दिया और आज यहां सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।

<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/cpP9BpaVBz8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com