प्रधानमंत्री मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के महाराजा से मुलाकात की
प्रधानमंत्री मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के महाराजा से मुलाकात की
ओस्लो, 18 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओस्लो के शाही महल में नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों और नॉर्वे के व्यवसायों के लिए देश में उभरते अवसरों पर प्रकाश डाला।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत में तेजी से हो रहे बदलावों और नॉर्वे के व्यवसायों तथा प्रौद्योगिकी एवं नवाचार जैसे क्षेत्रों के भागीदारों के लिए देश में उभरते अवसरों पर प्रकाश डाला।”
जायसवाल ने कहा, “महाराजा हेराल्ड पंचम ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर के भोज की मेजबानी की।”
इससे पहले, मोदी को नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री को यह सम्मान भारत-नॉर्वे संबंधों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान तथा उनके दूरदर्शी नेतत्व के लिए दिया गया।
मोदी स्वीडन की यात्रा पूरी कर सोमवार को नॉर्वे के दो दिवसीय दौरे पर ओस्लो पहुंचे। यह उनकी पहली नॉर्वे यात्रा है। साथ ही यह पिछले 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की भी पहली नॉर्वे यात्रा है।
भाषा पारुल अविनाश
अविनाश

Facebook


