BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Imran Khan Old Clips America: अमेरिका को सीधे ललकार रहे हैं पाक के पूर्व PM इमरान खान.. लेकिन सोशल मीडिया पर अब क्यों वायरल हो रहे हैं पुराने वीडियो क्लिप्स? जानें वजह

Imran Khan Old Clips America: इमरान खान के अमेरिका विरोधी पुराने वीडियो फिर वायरल, साइफर विवाद से पाकिस्तान की राजनीति गरमाई हुई है।

Imran Khan Old Clips America

Imran Khan Old Clips America

satya prakash
Published: 18 May 2026 | 9:37 pmModified: 18 May 2026 | 9:39 pm
HIGHLIGHTS
  1. इमरान खान के पुराने अमेरिका विरोधी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  2. साइफर विवाद ने पाकिस्तान की राजनीति में फिर हलचल बढ़ाई।
  3. इमरान खान ने विदेशी साजिश और सत्ता परिवर्तन का आरोप लगाया।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान फिलहाल वहां के जेल में बंद है। मौजूदा सरकार ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। (Imran Khan Old Clips America) इन वीडियो में इमरान खान अपनी सरकार गिराने के लिए विदेशी साजिश और विदेशी फंडिंग का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। वे अपने सम्बोधन में अमेरिका को भी आड़े हाथो लेते दिखाया दे रहे हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

वीडियो में इमरान खान कहते सुनाई दे रहे हैं कि पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के लिए विदेशी पैसा इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया था कि कुछ लोग अनजाने में और कुछ जानबूझकर इस साजिश का हिस्सा बने।

अमेरिका को ललकार रहें है इमरान खान

वही एक और वीडियो में इमरान खान कह रहे है कि, अमरीका ने उन्हें माफ़ करने की बात कही है. लेकिन उन्हें उनके माफ़ी की जरूरत नहीं है। इमरान खान पूछ रहें है कि, तुम हो कौन जो हमें माफ़ करोगे? तुम्हे गुलामों की आदत पड़ी हुई हैं।

गौरतलब हैं कि, इमरान खान की सरकार अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए गिर गई थी। इसके बाद उनका पाकिस्तान सेना और तत्कालीन सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से टकराव खुलकर सामने आया। (Imran Khan Old Clips America) खान ने आरोप लगाया था कि उनकी सरकार गिराने, जेल भेजने और यहां तक कि उनकी जान को खतरा पैदा करने में भी सेना के कुछ लोगों की भूमिका थी।

अब एक कथित लीक डिप्लोमैटिक साइफर को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में फिर हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह साइफर मार्च 2022 में वॉशिंगटन में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत असद माजीद खान और अमेरिकी अधिकारी डोनाल्ड लू के बीच हुई बातचीत से जुड़ा बताया जा रहा है।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बातचीत में संकेत दिया गया था कि अगर इमरान खान को सत्ता से हटाया जाता है तो अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। "अगर खान हट जाते हैं तो वॉशिंगटन सब माफ कर देगा" जैसी बातों का भी जिक्र सामने आया है। हालांकि पाकिस्तान की सत्ता और सेना पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुकी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इमरान खान लगातार कहते रहे हैं कि उनकी सरकार केवल राजनीतिक कारणों से नहीं गिरी, बल्कि इसके पीछे विदेशी दबाव और पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था की भूमिका थी। (Imran Khan Old Clips America) साइफर मामले में इमरान खान को जनवरी 2024 में 10 साल की सजा भी सुनाई गई थी। उन पर गोपनीय सरकारी दस्तावेज सार्वजनिक करने का आरोप लगा था। इस पूरे मामले ने पाकिस्तान में सेना की राजनीतिक भूमिका और लोकतंत्र पर उसके प्रभाव को लेकर बहस को फिर तेज कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान

इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्‍टेशन पर स्‍टील के बक्‍से से महिला का सिर-कटा शव बरामद

लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी

होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल

उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: साइफर विवाद और विदेशी साजिश के आरोपों के कारण वीडियो फिर चर्चा में हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Old Imran Khan Clips Against America Go Viral Again Amid Pakistan Political Debate

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm