Amit Shah in Bastar: “नक्सलवाद से मुक्ति को बताया था असंभव, हमने हासिल कर लिया लक्ष्य”.. माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में जमकर गरजे अमित शाह, आप भी सुनें
Amit Shah in Bastar Visit Today: अमित शाह ने बस्तर को नक्सलवाद मुक्त बताते हुए आदिवासी विकास और पुनर्वास योजनाओं की जानकारी दी।
Amit Shah in Bastar || Image- PTI News File and AI Generated File
- अमित शाह ने बस्तर को नक्सलवाद मुक्त घोषित किया।
- आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास और रोजगार पर जोर।
- गांवों में राशन, पानी और सेवा केंद्रों का विस्तार होगा।
जगदलपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। (Amit Shah in Bastar) उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य तय किया था, जिसे अब सुरक्षा बलों की मेहनत से हासिल कर लिया गया है।
शाह ने की सुरक्षाबलों की बहादुरी के सराहना
जगदलपुर में आयोजित ‘उजर बस्तर’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब सरकार ने बंद कमरे में नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प लिया था, तब कई लोगों ने इसे असंभव बताया था। लेकिन अब यह लक्ष्य पूरा हो गया है। उन्होंने सुरक्षा बलों, डीआरजी और कोबरा जवानों की बहादुरी की सराहना की।
गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नक्सलियों का सफाया करना नहीं था, बल्कि बस्तर के गरीब आदिवासियों तक शहरों जैसी सुविधाएं पहुंचाना भी था। (Amit Shah in Bastar) उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के कारण इस क्षेत्र का विकास रुक गया था। अब सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाएगी।
आत्मसमर्पित नक्सलियों के बनाई गई है पुनर्वास योजनाएं
अमित शाह ने बस्तर में शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर कभी नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों की हत्या की थी, आज वहीं आदिवासी कल्याण के लिए सेवा केंद्र बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आत्मसमर्पण करने वाले 3 हजार नक्सलियों के पुनर्वास की योजना बनाई है, ताकि उन्हें मुख्यधारा से जोड़कर रोजगार दिया जा सके।
गृह मंत्री ने कहा कि “नियद नेल्लानार” योजना के तहत हर गांव में सस्ती राशन दुकानें, प्राथमिक स्कूल और कॉमन सर्विस सेंटर खोले जा रहे हैं। (Amit Shah in Bastar) साथ ही लोगों को पीने का पानी, आधार कार्ड, राशन कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हर व्यक्ति को हर महीने 7 किलो चावल भी दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगले डेढ़ साल में बस्तर के 70 सुरक्षा कैंपों को सेवा केंद्रों में बदला जाएगा। यहां बैंकिंग सुविधा, आधार और राशन कार्ड बनाने की सुविधा और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही जगह मिलेगा।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए। अगले पांच वर्षों में बस्तर के गांवों को पूरी तरह विकसित और आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, खेल, भाषा और कला को बढ़ावा देने के लिए “बस्तर ओलंपिक” और “बस्तर पंडुम” जैसे कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर बस्तर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
गोयल का उद्योग जगत से आयात घटाने, घरेलू विनिर्माण बढ़ाने का आह्वान
इबोला संकट: कांगो के स्वास्थ्य मंत्री ने इतूरी में तीन उपचार केंद्र खोलने की घोषणा की
लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर स्टील के बक्से से महिला का सिर-कटा शव बरामद
लखनऊ में लोहिया संस्थान में बनेगा 1010 बेड का अत्याधुनिक इमरजेंसी सेंटर, 855 करोड़ की मंजूरी
होटल क्षेत्र में जनवरी-मार्च तिमाही में निवेश 58 प्रतिशत बढ़कर 18.5 करोड़ डॉलर: जेएलएल
उप्र में पंचायत चुनाव के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी

Facebook


