पुतिन से मिले पीएम मोदी, कहा- भारत के साथ रहा है अटूट रिश्ता

Ads

पुतिन से मिले पीएम मोदी, कहा- भारत के साथ रहा है अटूट रिश्ता

  •  
  • Publish Date - May 21, 2018 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

सोचि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह अनौपचारिक दौर पर रुस के सोचि पहुंचकर रुस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की पीएम मोदी ने चौथी बार रूस के राष्ट्रपति बनने के लिए पुतिन को बधाई दीपीएम मोदी ने पुतिन को उनके पहले भारत दौरे और तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से मुलाकात की याद भी दिलाई

पीएम मोदी ने पुतिन से कहा, ‘मुझे फोन पर बधाई देने का अवसर मिला था, लेकिन आज मिलकर बधाई देने का सौभाग्य मिला भारत के सवा सौ करोड़ देशवासियों की ओर से भी आपको बहुत-बहुत बधाई साल 2000 में पदभार संभालने के बाद से आपका भारत के साथ अटूट रिश्ता रहा है’।

यह भी पढ़ें : त्रिपुरा में लगातार बारिश ने कई लोगों को किया बेघर, बाढ़ का खतरा

 

उन्होंने कहा कि पहली बार रूस के राष्ट्रपति बनने के बाद आप भारत गए थे, उस समय अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे उस दौरान आपने भारत को जीवंत लोकतंत्र बताया थासे लेकर भारत के लोग आज भी आपको याद करते हैं भारत और रूस बहुत पुराने दोस्त हैं इनका रिश्ता अटूट है

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मेरे बेहद करीबी दोस्त भी हैं सोचि में अनौपचारिक मुलाकात के लिए आमंत्रित करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रिया

रूस के दौरे पर जाने से पहले मोदी ने कहा, ‘मेरा विश्वास है कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता से भारत और रूस के बीच विशिष्ट रणनीतिक साझेदारी में मजबूती आएगी’।

वेब डेस्क, IBC24