पौलेंड के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

पौलेंड के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित हुए

पौलेंड के राष्ट्रपति कोरोना वायरस से संक्रमित हुए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 24, 2020 8:50 am IST

वॉरसॉ, 24 अक्टूबर (एपी) पौलेंड के राष्ट्रपति आंद्रजेइ दुदा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता ब्लाज़ेइ स्पाइचलस्की ने ट्विटर पर बताया कि 48 वर्षीय दुदा ने शुक्रवार को अपनी जांच कराई थी और उनकी रिपोर्ट में कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति ठीक महसूस कर रहे हैं।

इस बाबत तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई कि स्थित का सरकार के कामकाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

एपी

नोमान शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में