लाहौर, एक जून (भाषा) पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की युवा इकाई के एक नेता की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि परिवार की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज करने पर उन्होंने उसकी गर्भवती पत्नी के हाथ-पैर बांधकर उसे भी बुरी तरह प्रताड़ित किया।
यह घटना रविवार को लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के पाकपट्टन शहर में हुई।
पुलिस के मुताबिक, पीपीपी की पाकपट्टन युवा इकाई के अध्यक्ष इस्लाम शाह खग्गा ने करीब पांच महीने पहले अनीला से उसके पिता और भाइयों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। खग्गा की उम्र 30 से 35 साल के बीच थी।
पुलिस ने बताया कि खग्गा के ससुराल वालों ने रविवार को उसके आवास पर उसकी नृशंस तरीके से हत्या कर दी।
जिला पुलिस अधिकारी जावेद चाढर ने बताया कि करीब 12 हथियारबंद लोगों ने खग्गा के घर में घुसकर उसे गोली मार दी, उसकी पत्नी के हाथ और पैर काट दिए और खग्गा की मां और पिता को भी प्रताड़ित किया।
पुलिस ने बताया कि अमीना गर्भवती बताई जाती है और डॉक्टर घायलों की जान बचाने के प्रयास कर रहे हैं।
भाषा वैभव नरेश
नरेश