नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) की कुल बिक्री मई माह में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,853 इकाई हो गई। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी के अनुसार, मई में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 5,111 इकाई रही, जबकि निर्यात 2,742 इकाई दर्ज किया गया।
मई, 2025 में कंपनी की घरेलू बिक्री 3,950 इकाई और निर्यात 2,035 इकाई था, जिसके चलते कुल बिक्री 5,985 इकाई रही थी।
होंडा कार्स इंडिया के बिक्री एवं विपणन उपाध्यक्ष कुणाल बहल ने कहा, “ईंधन कीमतों को लेकर शुरुआती बाजार चिंताओं और उपभोक्ता धारणा पर संभावित असर के बावजूद मई महीना होंडा कार्स इंडिया के लिए अच्छा रहा।’’
भाषा
यासिर अजय
अजय