प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के लिए नीदरलैंड पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के लिए नीदरलैंड पहुंचे

प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के दूसरे चरण के लिए नीदरलैंड पहुंचे
Modified Date: May 16, 2026 / 12:12 am IST
Published Date: May 16, 2026 12:12 am IST

एम्सटर्डम, 15 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को नीदरलैंड पहुंचे, जहां वह व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए अपने डच समकक्ष रॉब जेटेन के साथ बातचीत करेंगे।

प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लगभग ढाई घंटे के संक्षिप्त ठहराव के बाद नीदरलैंड पहुंचे। उन्होंने अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ वार्ता की।

मोदी की 15 से 17 मई तक नीदरलैंड की यह यात्रा 2017 की उनकी यात्रा के बाद दूसरी यात्रा है। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जिसे अधिकारियों ने भारत-नीदरलैंड संबंधों में एक “महत्वपूर्ण मोड़” बताया है।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड के उनके समक्षक जेटेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और राजा विलेम-अलेक्जेंडर एवं रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे।

इस यात्रा के दौरान मोदी के भारतीय समुदाय को संबोधित करने और प्रमुख डच व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है।

भाषा प्रशांत राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में