प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता की
प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ वार्ता की
बिश्केक, 31 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, ऊर्जा और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों के कई अहम पहलुओं पर चर्चा की।
बैठक किर्गिस्तान की राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सालाना शिखर सम्मेलन से इतर हुई।
यह वार्ता पुतिन के सालाना ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आने से एक हफ्ते से भी कुछ समय पहले हुई।
बैठक से पहले, अधिकारियों ने बताया था कि बातचीत में भारत-रूस के बीच सहयोग के पारंपरिक क्षेत्रों, जैसे रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और निवेश पर चर्चा होगी।
दोनों पक्षों के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष और पश्चिम एशिया संकट पर भी चर्चा होने की संभावना जताई गई थी।
भाषा सुभाष नरेश
नरेश

Facebook


