Chula Padmendra Passes Away: इस जानी-मानी ऐक्ट्रेस और मॉडल की संदिग्ध हालात में मौत.. घर पर इस हाल में मिली लाश, सदमें में फैंस

श्रीलंका की मशहूर मॉडल और अभिनेत्री चुलपद्मेंद्र कुमारपथिराना का अचानक निधन हो गया, मौत से एक दिन पहले वह कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।

Chula Padmendra Passes Away: इस जानी-मानी ऐक्ट्रेस और मॉडल की संदिग्ध हालात में मौत.. घर पर इस हाल में मिली लाश, सदमें में फैंस

Chula Padmendra Kumar Pathirana Passes Away || Image- Chula Padmendra Instagram

Modified Date: August 31, 2026 / 05:47 pm IST
Published Date: August 31, 2026 5:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्रीलंकाई मॉडल और अभिनेत्री का निधन
  • 46 साल की उम्र में हुई मौत
  • निधन से एक दिन पहले कार्यक्रम में थीं

कोलंबो: श्रीलंका की जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस चुलपद्मेंद्र कुमारपथिराना का 46 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। (Chula Padmendra Kumar Pathirana Passes Away) उनके अचानक निधन की खबर से मनोरंजन और मॉडलिंग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। समर्थकों और प्रशंसकों में निराशा छा गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

घर पर अचानक बिगड़ी तबीयत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुलपद्मेंद्र कुमारपथिराना की घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें कोलंबो के नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत की सटीक वजह अभी स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आई है।

टीवी सीरियल से मिली पहचान

चुलपद्मेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेत्री के तौर पर की थी। उन्हें टेलीविजन दर्शकों के बीच ‘वहिन्ना मुथु वेसाक’ नाम के टेली ड्रामा से पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। (Chula Padmendra Kumar Pathirana Passes Away) वह पिछले कुछ वक़्त से मनोरंजन और मॉडलिंग से जुड़ी गतिविधियों में एक्टिव थीं। उन्होंने कई मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मौत से एक दिन पहले भी कार्यक्रम में हुई थीं शामिल

बताया जा रहा है कि चुलपद्मेंद्र कुमारपथिराना निधन से ठीक एक दिन पहले रविवार को एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इसके अगले ही दिन उनके अचानक निधन की खबर सामने आई, जिससे मॉडलिंग और पेजेंट से जुड़े लोग भी हैरान हैं। उनके निधन पर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने दुख जताया है।

इन्हें भी पढ़ें:

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ साल के अंत तक: कोल इंडिया सीएमडी

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

मिल पर चीनी कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं

होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बीच आईओसी ने एलपीजी उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ाया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown