प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले सप्ताह यूएनजीए के सत्र में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

Ads

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले सप्ताह यूएनजीए के सत्र में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 04:49 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 17 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र में आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शरीफ के साथ उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार और कई मंत्री भी जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शरीफ ‘‘क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर पाकिस्तान के दृष्टिकोण को सामने रखेंगे तथा संवाद, कूटनीति और संयम के महत्व एवं मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान की प्रतिबद्धता दोहराएंगे।’’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद रोधी प्रयासों, ‘इस्लामोफोबिया’, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, संयुक्त राष्ट्र सुधार और ‘ग्लोबल साउथ’ से जुड़े मुद्दों पर पाकिस्तान की प्राथमिकताओं को भी रेखांकित कर सकते हैं।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश