अबुजा (नाइजीरिया), 17 सितंबर (एपी) नाइजीरिया के ओंडो राज्य में एक स्थानीय पेय का सेवन करने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 अन्य उपचाराधीन हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ओंडो पुलिस के प्रवक्ता अबायोमी जिमोह ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 15 लोगों में से एक व्यक्ति ऐसे पेय का उत्पादन कर रहा था। उन्होंने बताया कि पेय में ‘‘मेथनॉल होने का संदेह है और आरोपी फिलहाल जांच में पुलिस की मदद कर रहा है।’’
राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त बांजी अजाका ने बताया कि हाल के दिनों में ओंडो के ओडिग्बो और इरेले क्षेत्रों में इस पेय का सेवन करने के बाद 100 से अधिक अन्य लोग बीमार हो गए हैं।
एपी शफीक पवनेश
पवनेश