मॉस्को, 23 अगस्त (एपी) मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक निजी विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गयी।
रूस के आपात अधिकारियों ने बताया कि वैग्नर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन यात्रियों की सूची में शामिल थे लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या वह विमान में सवार थे या नहीं।
अपुष्ट मीडिया खबरों में कहा गया है कि यह विमान निजी सैन्य कंपनी ‘वैग्नर’ के संस्थापक प्रीगोझिन का था।
रूस के नागरिक विमानन नियामक ‘रोसावियात्सिया’ ने बताया कि प्रीगोझिन यात्री सूची में शामिल थे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि वह विमान में सवार हुए थे या नहीं।
एपी गोला अविनाश
अविनाश