भारत की बारानिका एलांगोवान ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता

Ads

भारत की बारानिका एलांगोवान ने महिलाओं की पोल वॉल्ट में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 06:36 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 06:36 PM IST

नागोया, 25 सितंबर (भाषा) बारानिका एलांगोवान ने शुक्रवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं की पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

उनतीस वर्षीय बारानिका ने कजाखस्तान की पोलिना इवानोवा के साथ संयुक्त कांस्य पदक जीता क्योंकि दोनों 4.15 मीटर की सर्वश्रेष्ठ ‘क्लियरेंस’ और 4.25 मीटर पर समान संख्या में असफल प्रयासों के साथ बराबरी पर रहीं।

यह पोल वॉल्ट स्पर्धा में भारत का अब तक का पहला पदक है।

जापान की मिसाकी मोरोटा ने 4.55 के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास से स्वर्ण जीता जबकि चीन की चुंगे निउ ने 4.50 से रजत पदक हासिल किया।

भाषा नमिता मोना

मोना