तय लक्ष्य से अधिक हुआ संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन: ईरान

Ads

तय लक्ष्य से अधिक हुआ संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन: ईरान

  •  
  • Publish Date - January 28, 2021 / 01:15 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

तेहरान, 28 जनवरी (एपी) ईरान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने एक महीने के भीतर 20 फीसदी संवर्धित यूरेनियम का 17 किलोग्राम उत्पादन किया जोकि तय लक्ष्य से अधिक रहा।

अमेरिकी से बढ़ते तनाव के बीच ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शस्त्र-ग्रेड के संवर्धन स्तर के करीब ले जा रहा है।

संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर कलिबाफ ने देश के परमाणु प्रतिष्ठान का दौरा किया और टीवी भाषण के दौरान कहा कि वैज्ञानिकों ने एक महीने से भी कम समय में 20 फीसदी संवर्धित यूरेनियम का 17 किलोग्राम उत्पादन किया है।

पश्चिमी देशों ने ईरान की यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों की आलोचना करते हुए तेहरान से 2015 परमाणु संधि का पालन करने को कहा।

ईरान ने कहा है कि वह प्रति वर्ष 20 फीसदी संवर्धित यूरेनियम का 120 किलो उत्पादन करेगा जोकि लगभग 12 किलो प्रति महीना होता है।

एपी शफीक उमा

उमा