ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमानवाहक पोत के विरोध में यूनानी द्वीप पर प्रदर्शन

ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमानवाहक पोत के विरोध में यूनानी द्वीप पर प्रदर्शन

ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमानवाहक पोत के विरोध में यूनानी द्वीप पर प्रदर्शन
Modified Date: February 25, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: February 25, 2026 11:35 am IST

चानिया (यूनान), 25 फरवरी (एपी) पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य जमावड़े के तहत एक अमेरिकी विमानवाहक पोत के पहुंचने के बाद यूनानी द्वीप क्रेट पर मंगलवार देर रात प्रदर्शन किया गया।

दुनिया का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड सोमवार को क्रेट स्थित सूडा बे में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा। यह तैनाती ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है।

यह शांतिपूर्ण रैली ग्रीक कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन से पास के बंदरगाह शहर चानिया में आयोजित की गई। प्रदर्शनकारियों ने अंग्रेजी में “किलर्स” (हत्यारे) की स्पेलिंग के अलग-अलग अक्षरों वाले पोस्टर थाम रखे थे।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य को लेकर क्षेत्रीय तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

एपी मनीषा वैभव

वैभव


लेखक के बारे में