इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं मिली तो पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन करेंगे: पीटीआई नेता

इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं मिली तो पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन करेंगे: पीटीआई नेता

इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं मिली तो पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन करेंगे: पीटीआई नेता
Modified Date: August 10, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: August 10, 2026 9:03 pm IST

पेशावर, 10 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पीटीआई’ के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि जेल में बंद खान को अगर इस सप्ताह पार्टी सहयोगियों से मिलने की अनुमति नहीं मिली, तो पार्टी समर्थक देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के शासन वाले प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर 73-वर्षीय खान को जेल में कुछ होता है, तो इसके लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके मंत्रिमंडल के प्रमुख मंत्री जिम्मेदार होंगे।

खान 2023 से पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

खान और उनकी पार्टी का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें परिवार के सदस्यों और पार्टी सहयोगियों से मिलने की अनुमति नहीं दी है।

अफरीदी ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सभी सांसद बृहस्पतिवार को अदियाला जेल जाकर खान से मुलाकात करेंगे।

अफरीदी ने कहा कि अगर खान को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई तो पार्टी समर्थक पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में