पुतिन ने यूक्रेन के कब्जाए गए क्षेत्र में रूसी सैनिकों के मुख्यालय का दौरा किया

Ads

पुतिन ने यूक्रेन के कब्जाए गए क्षेत्र में रूसी सैनिकों के मुख्यालय का दौरा किया

  •  
  • Publish Date - April 18, 2023 / 11:33 AM IST,
    Updated On - April 18, 2023 / 11:33 AM IST

मास्को, 18 अप्रैल (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों के मुख्यालय का दौरा किया है। क्रेमलिन ने यह जानकारी दी है।

क्रेमलिन की ओर से मंगलवार को तड़के जारी किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि पुतिन दक्षिण खेरसॉन क्षेत्र में रूसी बलों के कमान केंद्र का दौरा कर रहे हैं। इसमें दिख रहा है कि पुतिन शीर्ष सैन्य अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे हैं।

इसके बाद वह लुहांस्क क्षेत्र में स्थिति की जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से वहां स्थित ‘रशियन नेशनल गार्ड’ के मुख्यालय के लिए रवाना हुए।

रूस ने पिछले साल सितंबर में खेरसॉन और लुहांस्क के साथ-साथ ज़ापोरिज्जिया क्षेत्रों को अपने देश में मिला लिया था लेकिन अधिकतर देशों ने इसे अवैध करार दिया था।

क्रेमलिन की ओर से जारी वीडियो को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना नामुमकिन है। यूक्रेन में रूस द्वारा कब्जाए गए क्षेत्र में यह पुतिन का दूसरा दौरा है।

एपी नोमान मनीषा

मनीषा