Pakistan Suicide Attack Railway Track : ट्रेन को निशाना बनाकर बड़ा सुसाइड अटैक! पटरी से उतरी एक्सप्रेस, पलक झपकते ही 26 लोगों की मौत

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए आत्मघाती धमाके में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 53 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट उस समय हुआ जब जाफर एक्सप्रेस क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी। धमाके के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इलाके में आग लग गई।

Pakistan Suicide Attack Railway Track : ट्रेन को निशाना बनाकर बड़ा सुसाइड अटैक! पटरी से उतरी एक्सप्रेस, पलक झपकते ही 26 लोगों की मौत
Modified Date: May 24, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: May 24, 2026 12:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस के पास आत्मघाती धमाका
  • हादसे में 26 लोगों की मौत और 53 घायल
  • विस्फोट के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे

नई दिल्ली :Pakistan Suicide Attack Railway Track  पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास एक भयानक आत्मघाती हमला हुआ है। इस आत्मघाती विस्फोट में अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 53 लोग घायल हुए हैं। यह भीषण धमाका उस समय हुआ जब जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी।

रेलवे ट्रैक के पास भीषण आग

मिली जानकारी के अनुसार ये विस्फोट इतना जोरदार था कि धमाके के तुरंत बाद रेलवे ट्रैक के पास भीषण आग लग गई। इस हादसे में जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेस्क्यू टीम और सुरक्षा बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।

बचाव कार्य में जुटे सुरक्षाबल

घटनास्थल पर सुरक्षा बलों और रेस्क्यू टीमों ने राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर मौजूद सभी एजेंसियां घायलों की मदद और स्थिति को काबू में करने में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.