Twisha Sharma Re Postmortem Update : ट्विशा केस में ‘PM-2’ का काउंटडाउन शुरू! अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मर्चुरी पहुंची AIIMS की टीम, सुबह 11 बजे खुलेगा राज

भोपाल के चर्चित त्विशा शर्मा मौत मामले में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद AIIMS दिल्ली की हाई-लेवल फॉरेंसिक टीम भोपाल पहुंच चुकी है, जो सुबह 11 बजे वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ दूसरा पोस्टमार्टम करेगी। इस PM-2 प्रक्रिया से मामले में कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

Twisha Sharma Re Postmortem Update : ट्विशा केस में ‘PM-2’ का काउंटडाउन शुरू! अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मर्चुरी पहुंची AIIMS की टीम, सुबह 11 बजे खुलेगा राज

Twisha Sharma Re Postmortem Update / Image Source : X

Modified Date: May 24, 2026 / 10:23 am IST
Published Date: May 24, 2026 10:17 am IST
HIGHLIGHTS
  • AIIMS दिल्ली की फॉरेंसिक टीम भोपाल पहुंची
  • सुबह 11 बजे शुरू होगा दूसरा पोस्टमार्टम
  • PM-2 प्रक्रिया से बड़े खुलासों की उम्मीद

भोपाल: Twisha Sharma Re Postmortem Update मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विशा शर्मा मामले में आज रविवार को एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, AIIMS फॉरेंसिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मिलो की अगुवाई में AIIMS दिल्ली की हाई-लेवल फॉरेंसिक टीम भोपाल में मौजूद है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज मृतका त्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इस ‘PM-2’ प्रक्रिया पर इस वक्त सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Twisha Sharma Second Postmortem सुबह 11 बजे शुरू होगी प्रक्रिया

सूत्रों के अनुसार, यह 5 सदस्यीय पैनल आज सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करेगा। टीम कैंप ऑफिस से अत्याधुनिक फॉरेंसिक उपकरणों के साथ सीधे AIIMS भोपाल पहुंचेगी। पोस्टमार्टम से पहले त्विशा का शव AIIMS भोपाल की मॉर्चुरी में पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है, जहाँ इन डॉक्टरों की मौजूदगी में ही यह पूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मामले में बड़े खुलासे की उम्मीद

त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही परिस्थितियों को लेकर लगातार रहस्य बना हुआ है, जहाँ माता-पिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है और पुलिस आरोपी पति को 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। अब डॉ. मिलो की अगुवाई में आज सुबह 11 बजे होने वाले इस दूसरे पोस्टमार्टम से इस मामले में कई अहम और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.