LPG Cylinder Price 24 May 2026: LPG के दाम सस्ते हुए या महंगे? घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट ने सबको चौंकाया, कहीं आप भी तो नहीं दे रहे ज्यादा पैसा?

LPG Cylinder Price 24 May 2026: आज भी LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्च के बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं। उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी तरह की राहत या बढ़ोतरी नहीं मिली है और रेट वही बने हुए हैं।

LPG Cylinder Price 24 May 2026: LPG के दाम सस्ते हुए या महंगे? घरेलू गैस सिलेंडर के नए रेट ने सबको चौंकाया, कहीं आप भी तो नहीं दे रहे ज्यादा पैसा?

(LPG Cylinder Price 24 May 2026/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: May 24, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: May 24, 2026 10:02 am IST
HIGHLIGHTS
  • LPG सिलेंडर की कीमतें आज भी स्थिर
  • मार्च के बाद से कोई बदलाव नहीं
  • दिल्ली में सीएनजी 1 रुपये महंगी

नई दिल्ली: LPG Cylinder Price 24 May 2026 in India: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल एक राहत की खबर है। आज एक बार फिर घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मार्च के बाद से घरेलू सिलेंडर के दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं। बढ़ती महंगाई के बीच यह स्थिरता लोगों के लिए थोड़ी राहत दे रही है।

शहरों में घरेलू और कॉमर्शियल रेट स्थिर

देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी के रेट पहले जैसे ही बने हुए हैं। नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये है। मुंबई में यह क्रमशः 912.50 रुपये और 3024 रुपये है। कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, लखनऊ और पटना जैसे शहरों में भी कीमतें बिना किसी बदलाव के जारी हैं। इससे उपभोक्ताओं को किसी अतिरिक्त खर्च का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर रेट (शहरवार)

शहर घरेलू सिलेंडर (₹) कॉमर्शियल सिलेंडर (₹)
नई दिल्ली 913 3071.5
कोलकाता 939 3202
मुंबई 912.5 3024
चेन्नई 928.5 3237
बेंगलुरू 915.5 3152
भुवनेश्वर 939 3238
चंडीगढ़ 922.5 3092.5
हैदराबाद 965 3315
गुरुग्राम 921.5 3088
नोएडा 910.5 3071.5
जयपुर 916.5 3099
लखनऊ 950.5 3194
पटना 1002.5 3346.5

सीएनजी कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी

हालांकि एलपीजी के दाम स्थिर है लेकिन दूसरी तरफ सीएनजी की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी की गई है। शनिवार को दिल्ली में सीएनजी के दाम 1 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दिए गए थे। पेट्रोल और डीजल की ऊंची कीमतों के बीच यह बदलाव वाहन चालकों के लिए थोड़ी चिंता का कारण बना हुआ है।

मार्च में आखिरी बार हुआ था रेट में बदलाव

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार बड़ा बदलाव मार्च महीने में किया गया था। उस समय घरेलू सिलेंडर के दाम में लगभग 60 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्ध के बाद से कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में करीब 47 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है।

सरकार की सख्ती और सप्लाई व्यवस्था

सरकार ने एलपीजी वितरण प्रणाली को और सख्त कर दिया है ताकि कालाबाजारी रोकी जा सके। अब सिलेंडर की डिलीवरी के लिए ओटीपी अनिवार्य कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के बाद ही नई बुकिंग संभव है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात करता है। इसलिए सप्लाई को बनाए रखने के लिए सरकार घरेलू उत्पादन बढ़ाने और आयात को मजबूत करने पर काम कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।