विद्रोहियों ने देश के उत्तरी क्षेत्र में मुख्य शहरों को निशाना बनाया : माली की सरकार

विद्रोहियों ने देश के उत्तरी क्षेत्र में मुख्य शहरों को निशाना बनाया : माली की सरकार

विद्रोहियों ने देश के उत्तरी क्षेत्र में मुख्य शहरों को निशाना बनाया : माली की सरकार
Modified Date: July 4, 2026 / 10:40 pm IST
Published Date: July 4, 2026 10:40 pm IST

बामाको (माली), चार जुलाई (एपी) गाओ और सेवारे जैसे बड़े शहरों समेत देश के उत्तरी हिस्से में कई शहरों को विद्रोहियों ने निशाना बनाते हुए हमले किए। माली की सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। सेना का यह बयान तब आया जब माली में एक विद्रोही समूह ने उत्तरी शहर पर कब्जा करने के लिए नए हमले की घोषणा की।

अजावद लिबरेशन फ्रंट (एफएलए) के प्रवक्ता मोहम्मद एल्माउलूद रमदाने ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में कहा कि समूह ने एनेफिस शहर को निशाना बनाया।

गाओ के रहने वाले मोहम्मद सिसे ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि सेना शहर में मौजूद हमलावरों की तलाश में घर-घर जा रही है।

एक और निवासी उस्मान माइगा ने कहा, ‘फिलहाल शांति लौट आई है। लेकिन मुझे पता चला कि हमलावर अब भी शहर के एक हिस्से में हैं, इसलिए मैं परिवार के साथ घर के अंदर ही रहा।’

बाद में जारी एक बयान में माली की सेना ने दावा किया कि ‘हालात पूरी तरह काबू में हैं।’ सेना ने यह भी बताया कि सेवारे में ‘मोटरसाइकिल और हथियारों से लैस वाहनों पर सवार 20 आतंकवादियों को मार गिराया गया।’

एपी

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में