Gutkha Factory Viral Video: गुटखा फैक्ट्री या सीमेंट फैक्ट्री? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुटखा मेकिंग का कड़वा सच! वीडियो देखकर आप भी छोड़ देंगे खाना

Gutkha Factory Viral Video: गुटखा फैक्ट्री या सीमेंट फैक्ट्री? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुटखा मेकिंग का कड़वा सच! वीडियो देखकर आप भी छोड़ देंगे खाना

Gutkha Factory Viral Video: गुटखा फैक्ट्री या सीमेंट फैक्ट्री? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुटखा मेकिंग का कड़वा सच! वीडियो देखकर आप भी छोड़ देंगे खाना

Gutkha Factory Viral Video | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 5, 2026 / 02:09 pm IST
Published Date: September 5, 2026 2:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुटखा मेकिंग वीडियो
  • असलियत को लेकर अभी सवाल
  • सोशल मीडिया पर बन चर्चा का विषय

नई दिल्ली: Gutkha Factory Viral Video भारत में गुटखा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला धुआंरिहित तंबाकू उत्पाद है। लोग रोजना इसे बड़ी मात्रा में खाते हैं। (Gutkha Factory Ka Video) इसकी बिक्री का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर साल बाजार में गुटखे के अरबों पाउच बिकते हैं। लेकिन क्या कभी आपने गुटखा की फैक्टी देखी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Gutkha Kaise Banta Hai सोशल मीडिया पर इन दिनों गुटखा बनाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोग तरह तरह के दावे कर रहे हैं। वीडियो में गुटखा बनाने की फैक्ट्री को दिखाया गया है और दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो गया है और लोग कई तरह के सवाल कर रहे है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर गुटखा फैक्ट्री में बन रहा है या फिर किसी सीमेंट फैक्ट्री जैसा माहौल है?

यूजर्स ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को एक यूजर्स ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। वीडियो के पोस्ट में उन्होंने कहा कि ‘ये गुटखा फैक्ट्री है या अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री..? मुझे तो कुछ समझ नहीं आ रहा…शायद कोई गुटखा प्रेमी ही बता पाये..? सरकारी और स्वास्थ्य सर्वे के अनुसार भारत के तकरीबन 30 करोड़ लोग गुटखा खाते हैं..जबकि पाउच पर साफ साफ अंकित रहता है कि – “तम्बाकू से कैंसर होता है” फिर भी लोग इस जहर को खाते हैं..न जाने क्यों..? कोई मुझे गुटखा खाने का एक फायदा बताए..?’

नोट: यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ से लिया गया है। वीडियो की सत्यता की पुष्टि IBC24 नहीं करता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।