कोरोना का कहर: पाबंदी में ढील से गहरा सकता है महामारी का संकट : WHO

कोरोना का कहर: पाबंदी में ढील से गहरा सकता है महामारी का संकट : WHO

कोरोना का कहर: पाबंदी में ढील से गहरा सकता है महामारी का संकट : WHO
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: May 7, 2021 7:45 pm IST

जिनेवा, सात मई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के विभिन्न स्वरूपों के कारण मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही, देशों को आगाह किया कि प्रभावी कदम में जरा भी ढील से महामारी की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Read More News: 25 रुपए से अधिक दाम पर बेची आलू-प्याज तो दुकान होगी सील, गूड़ाखू-पान मसाला सहित इन सामानों की कीमत तय

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आपात सेवा प्रमुख डॉ माइकल रेयान ने कहा कि वायरस तेजी से एक से दूसरे देश में फैलता है और जो नेता सोचते हैं कि टीकाकरण से ही महामारी खत्म हो जाएगी तो वे गलती कर रहे हैं।

Read More News: मनमर्जी के अस्पताल…वसूली का खेल! लोगों को कब मिलेगी राहत?

रेयान ने कहा, ‘‘यह मानवीय व्यवहार, वायरस के नए-नए स्वरूप के उभरने और कई अन्य पहलुओं पर निर्भर करता है।’’ उन्होंने कुछ नेताओं से स्थिति की ‘‘भयावह वास्तविकता’’ को स्वीकार करने के लिए कहा।

Read More News: सलमान खान ने फिर दिखाई दरियादिली, फिल्म उद्योग के 25,000 दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को देंगे आर्थिक मदद

भारत में भी संक्रमण और मौतों की संख्या बढ़ी है। रेयान ने कहा, ‘‘कुछ देश अच्छी स्थिति में नहीं हैं। आपको अपने स्वास्थ्य ढांचे की रक्षा करनी चाहिए। आपको ऑक्सीजन की आपूर्ति बहाल करनी चाहिए।’’

Read More News: कोरोना मरीजों के लिए सांसें लेकर भारत के लिए रवाना हुआ दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक विमान  

 


लेखक के बारे में