म्यांमा में हुए विस्फोट के बाद बचावकर्मी शवों को निकालने में जुटे

म्यांमा में हुए विस्फोट के बाद बचावकर्मी शवों को निकालने में जुटे

म्यांमा में हुए विस्फोट के बाद बचावकर्मी शवों को निकालने में जुटे
Modified Date: June 1, 2026 / 07:29 pm IST
Published Date: June 1, 2026 7:29 pm IST

बैंकॉक, एक जून (एपी) पूर्वोत्तर म्यांमा में खनन कार्यों के लिए भंडारित विस्फोटक सामग्री में विस्फोट के बाद शवों को निकालने के लिए एक दर्जन से अधिक बचाव और धर्मार्थ समूहों ने सोमवार को उत्खनन मशीनों का इस्तेमाल किया।

यह विस्फोट रविवार दोपहर चीनी सीमा के पास शान राज्य के नामखाम कस्बे के कौंगटुप गांव में हुआ था।

शुरूआती खबरों के अनुसार, विस्फोट के कारण कम से कम 45 लोगों की मौत हुई, लेकिन स्थानीय बचाव कर्मियों ने मृतकों की संख्या 38-40 बताई है। मृतकों की सटीक संख्या निर्धारित करना जटिल हो गया है क्योंकि विस्फोट की तीव्रता से कई शव क्षत-विक्षत हो गए।

जातीय सशस्त्र समूह ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) ने कहा कि रविवार के विस्फोट में जेलिग्नाइट भी था जिसका स्थानीय खनन और पत्थर उत्खनन में इस्तेमाल होता है।

जेलिग्नाइट को अगर खराब तरीके से संग्रहित किया जाए तो यह काफी खतरनाक हो जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें कभी नहीं बताया गया कि वहां विस्फोटक रखे गए हैं।

टीएनएलए के अनुसार, विस्फोट के कारण का पता लगाया जा रहा है।

दो स्थानीय निवासियों ने सोमवार को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि सिलिकॉन धातु के लिए अयस्क का उत्पादन करने वाली खदानें नामखाम कस्बे से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि खदानें टीएनएलए और चीनी व्यापारियों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जाती हैं।

बीजिंग में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि विस्फोट में घायल एक चीनी नागरिक का इलाज चल रहा है। बीजिंग ने स्थिति से निपटने में सहायता करने का वादा किया है।

एपी सुभाष अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में