फलस्तीन में इजराइली बस्ती के लोगों ने रो खन्ना को कुछ देर के लिए ‘बंधक’ बनाया

फलस्तीन में इजराइली बस्ती के लोगों ने रो खन्ना को कुछ देर के लिए ‘बंधक’ बनाया

फलस्तीन में इजराइली बस्ती के लोगों ने रो खन्ना को कुछ देर के लिए ‘बंधक’ बनाया
Modified Date: July 11, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: July 11, 2026 10:21 pm IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, 11 जुलाई (भाषा) भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने शनिवार को कहा कि फलस्तीन की यात्रा के दौरान इजराइली बस्ती में हथियारबंद लोगों ने उन्हें ‘‘बंधक’’ बना लिया था।

कैलिफोर्निया के डेमोक्रेट नेता खन्ना बुधवार को दक्षिणी वेस्ट बैंक में स्थित गांव खिरबेट जनुता के खंडहरों का दौरा कर रहे थे, तभी यह घटना हुई।

खन्ना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘फलस्तीन की मेरी यात्रा के दौरान, अमेरिकी-निर्मित एम4एस राइफल लहराते हुए इजराइली बस्ती के लोगों ने मुझे और अन्य अमेरिकियों को हिरासत में ले लिया। जब आईडीएफ (इजराइली रक्षा बल) वहां पहुंची, तो उसने हथियारबंद लोगों का साथ दिया और हमें बंधक बनाये रखा। उन्होंने बहुत बड़ी गलती की।’’

खन्ना के अनुभव के बारे में ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के एक फोटोग्राफर ने बताया, जो संसद सदस्य के साथ थे।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी खबर में खन्ना के हवाले से कहा, ‘‘उस स्थिति में मैंने खुद को बेबस महसूस किया, जो कि आसान बात नहीं है, क्योंकि मुझे जिंदगी में बहुत सारी सुविधाएं और विशेषाधिकार मिले हुए हैं।’’

खबर में कहा गया है कि अमेरिकी दूतावास और इजराइली पुलिस से बातचीत के बाद खन्ना को आखिरकार अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी गई।

खन्ना ने कहा, ‘‘जरा सोचिए कि कब्जे के साये में जी रहे फलस्तीनी हर दिन कैसा महसूस करते होंगे, अगर वे अमेरिकी संसद के किसी सदस्य को 90 मिनट तक बेबस महसूस करा सकते हैं।’’

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में