Narottam Mishra Latest News: नरम पड़े नरोत्तम मिश्रा के रूख! सीएम हाउस से निकलकर बोले- कार्यकर्ता की हैसियत से करूंगा काम, इधर इस्तीफों पर BJP अध्यक्ष ने दिया दो टूक जवाब
नरम पड़े नरोत्तम मिश्रा के रूख! सीएम हाउस से निकलकर बोले- कार्यकर्ता की हैसियत से करूंगा काम, Narottam Mishra Latest News: Meeting in CM House
भोपाल। Narottam Mishra Latest News मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात की। करीब 30 मिनट तक चली इस बैठक के बाद डॉ. मिश्रा ने IBC24 से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई है। पार्टी उन्हें जो भी दायित्व सौंपेगी, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दतिया में एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह संगठन के लिए काम करते रहेंगे।
Narottam Mishra Latest News इधर, दतिया में भाजपा कार्यकर्ताओं के इस्तीफे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि उनके संज्ञान में किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने इस्तीफा दिया भी है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि सभी कार्यकर्ता आगामी उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ काम करेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटी है। बैठक को प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और संभावित उपचुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, हालांकि भाजपा नेताओं ने इसे संगठनात्मक चर्चा बताया है।
यह भी पढ़ेंः-
- Chhattisgarh Ration ATM News: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन, नहीं करना होगा राशन दुकान खुलने का इंतजार, खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला
- Unnao Road Accident News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पलक झपकते ही इतने यात्रियों की थम गई सांसे, खौफनाक मंजर देख हैरान हुए सभी
- Mahtari Vandan Yojana 29th Installment : 66 लाख महिलाओं का इंतजार खत्म! CM विष्णुदेव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त, बताया कैसे बन रहीं महिलाएं आत्मनिर्भर
- TS Singh Deo CG New PCC Chief? पीसीसी चीफ बनाने की मांग पर खुलकर बोले टीएस सिंहदेव, कहा- ‘…नहीं रोक पाते मन की बात’ रह गए थे ढाई साल के सीएम बनते-बनते
- PCC Chief Jitu Patwari On Datia Ticket Controversy : “षड्यंत्र के तहत पद से हटाए गए राजेंद्र भारती…” दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का BJP पर बड़ा हमला, चुनाव आयोग से कर दी बड़ी मांग
- Hyderabad Murder Case: जेल से बाहर आते ही आरोपी ने खेला खूनी खेल, पत्नी समेत 6 लोगों की कर दी हत्या, खौफनाक मंजर देख दहशत में लोग

Facebook


