Singer S. Janaki Passes Away: संगीत जगत को एक और बड़ा झटका, इस मशहूर सिंगर का निधन, पद्म भूषण लेने से किया था इनकार

संगीत जगत को एक और बड़ा झटका, इस मशहूर सिंगर का निधन, पद्म भूषण लेने से किया था इनकार, Singer S. Janaki Passes Away

Singer S. Janaki Passes Away: संगीत जगत को एक और बड़ा झटका, इस मशहूर सिंगर का निधन, पद्म भूषण लेने से किया था इनकार
Modified Date: July 11, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: July 11, 2026 9:03 pm IST

मैसूर: Singer S. Janaki Passes Away दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी का शनिवार को मैसुरु के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वह 88 वर्ष की थीं। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एस. जानकी ने मुख्य रूप से कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में 48,000 से अधिक गीत गाए। करीब छह दशक लंबे संगीत करियर में उन्होंने फिल्मों, एल्बमों, टेलीविजन और रेडियो के लिए लगभग 20 भारतीय भाषाओं में गीत गाए, इनमें हिंदी, ओड़िया, तुलु, उर्दू, पंजाबी और बांग्ला भाषाएं शामिल हैं।

पद्म भूषण लेने से किया था इनकार (Singer S. Janaki Passes Away)

Singer S. Janaki Passes Away  गायिका एस. जानकी ने 2013 में पद्म भूषण लेने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए चुना जाना चाहिए। उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए चार बार नेशनल अवॉर्ड भी चुका था। साथ ही कई चर्चित अवॉर्ड्स भी उन्हें मिले थे। 

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।