रॉबर्ट मुगाबे ने पद छोड़ने से किया इनकार

रॉबर्ट मुगाबे ने पद छोड़ने से किया इनकार

रॉबर्ट मुगाबे ने पद छोड़ने से किया इनकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: November 17, 2017 11:49 am IST

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने कल  सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इसी दौरान उन्होंने पद छोड़ने से इनकार कर दिया. सैन्य नेतृत्व से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बातचीत हरारे में हुई. मुगाबे ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया है.एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले सरकारी अखबार ‘जिम्बाब्वे हेराल्ड’ ने इस मुलाकात की तस्वीर प्रकाशित की है, लेकिन इसका ब्यौरा नहीं दिया. उधर, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा ने कहा कि जिम्बाब्वे में राजनीतिक समाधान बहुत जल्द स्पष्ट हो जाएगा. मुगाबे सेना की हिरासत में हैं और हाल ही में बर्खास्त किए गए उपराष्ट्रपति एमरसन मनांगाग्वा के बारे में कोई जानकारी नहीं है जो पिछले सप्ताह देश छोड़कर भाग गए थे.बता दें कि स्थिति के तनावपूर्ण रहने के कारण सेना अब भी राजधानी हरारे की सड़कों पर तैनात है.

स्थानीय अधिकारी संकट को लेकर बैठक कर रहे हैं जबकि नागरिक समाज समूहों और जिम्बाब्वे में चर्चों ने शांति की अपील की है.

सिविल सोसायटी की माँग 

कई सिविल सोसायटी समूहों ने एक संयुक्त बयान में मुगाबे से अनुरोध किया है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपने पद से हट जाए. उन्होंने सेना से तुरंत कानून एवं व्यवस्था बहाल करने तथा संविधान का सम्मान करने के लिए कहा. व्यापार संघों ने कर्मचारियों से अपने-अपने काम पर जाने का आग्रह किया है.

 


लेखक के बारे में