शाही शादी पर दुनियाभर की निगाह, केवल सुरक्षा पर 270 करोड़ खर्च

शाही शादी पर दुनियाभर की निगाह, केवल सुरक्षा पर 270 करोड़ खर्च

शाही शादी पर दुनियाभर की निगाह, केवल सुरक्षा पर 270 करोड़ खर्च
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: May 19, 2018 7:14 am IST

 ब्रिटेन। शाही शादी हो और लोगों की निगाह न टिके ये तो हो नहीं सकता।  ब्रिटेन के लिए आज का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन प्रिंस हैरी अमेरिकी ऐक्ट्रेस मेगन मार्केल के साथ विवाह बंधन में बंध रहे है। इस रॉयल शादी के  बारे में बताया जा रहा है कि न सिर्फ दूल्हे दुल्हन की ड्रेस पर बल्कि खान पान और व्यवस्था पर भी हजारों रूपये खर्च किये जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक  पूरी शादी पर 300  करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। 

 सबसे पहले बात करते हैं शाही मिठाइयों की तो आपको बता दें कि शादी में शामिल होनेवाले मेहमानों के लिए लेमन फ्लेवर वाला शानदार केक के साथ साथ खास मिठाई और खाने का प्रबंध किया गया है.इस पूरे कार्यक्रम में शामिल 600 मेहमानों के लिए लंच और डिनर की व्यवस्था की गयी है  वहीं 2,640 मेहमानों को नास्ते और चाय करवाया जाएगा। इस पार्टी में आने वाले मेहमानों के लिए  शैम्पेन और व्हिस्की की भी व्यवस्था है। 

इस पूरी शादी में अगर सबसे अधिक खर्च किया जा रहा है तो वो है सुरक्षा में । शादी के स्थल के साथ-साथ आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गयी है। जिसके लिए 270 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होगा।दूल्हा दुल्हन का जिस जगह रिसेप्शन होगा उस जगह  2.68 करोड़ रुपये  खर्च किये जा रहे हैं। आपको बता दें कि  हैरी और मेगन की शादी के लिए एक खास रिसेप्शन हॉल तैयार किया जा रहा है. यह रिसेप्शन हॉल पूरा कांच का बना होगा.

खबर यह भी मिली है कि मेगन शादी में फेमस फैशन डिजाइनर राल्फ एंड रूसो की ड्रेस पहन सकती हैं. इस ड्रेस की कीमत 2.70 लाख डॉलर (तकरीबन 1.8 करोड़ रुपये) आंकी जा रही है. राल्फ एंड रूसो ने एंजेलिना जॉली, बियोंसे समेत अन्य कई बड़े स्टार के लिए ड्रेस तैयार की है.इतना ही नहीं इनकी शादी में  87.1 लाख रुपये फूलों और सजावट पर खर्च किये जा रहे हैं.

 

 

 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में