रूस ने ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमलों की निंदा की

Ads

रूस ने ईरान के परमाणु संयंत्र पर हमलों की निंदा की

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 08:27 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 08:27 PM IST

मॉस्को, 21 मार्च (एपी) रूस ने शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर हमलों को ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून का घोर उल्लंघन’’ बताया।

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा कि इस तरह की ‘‘गैर जिम्मेदाराना कार्रवाइयों’’ से ‘‘पूरे पश्चिम एशिया में विनाशकारी आपदा का वास्तविक खतरा’’ पैदा होता है।

उन्होंने कहा कि ये हमले ‘‘स्पष्ट रूप से क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को और कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए हैं।’’

एपी आशीष दिलीप

दिलीप