मॉस्को, 24 फरवरी (एपी) रूस के मॉस्को में सोमवार देर रात एक अज्ञात हमलावर ने गश्ती वाहन के पास एक विस्फोटक उपकरण में विस्फोट कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस विस्फोट में हमलावर और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई तथा दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
गृह मंत्रालय के अनुसार, यह विस्फोट आधी रात के कुछ ही मिनट बाद मॉस्को के साव्योलोव्स्की रेलवे स्टेशन के पास हुआ।
मंत्रालय ने बताया कि हमलावर एक यातायात पुलिस वाहन के पास पहुंचा और विस्फोटक उपकरण में विस्फोट कर दिया, जिससे एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रूस की शीर्ष जांच एजेंसी ने बाद में बताया कि हमलावर की पहचान रूस के उडमर्ट गणराज्य के रहने वाले 22-वर्षीय एक युवक के रूप में हुई है।
एजेंसी ने बताया कि हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने का प्रयास जारी है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) के शीर्ष अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में कहा कि उस युवक को ऑनलाइन भर्ती किया गया था और उसे अनजाने में विस्फोटक उपकरण दिया गया था।
उन्होंने कहा कि इसके बाद रिमोट कंट्रोल से विस्फोट कर दिया गया।
एपी जितेंद्र सुरेश
सुरेश