रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी दी जिससे तेहरान को अमेरिकी सेना पर हमला करने में मदद मिल सकती है: सूत्र

Ads

रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी दी जिससे तेहरान को अमेरिकी सेना पर हमला करने में मदद मिल सकती है: सूत्र

  •  
  • Publish Date - March 7, 2026 / 01:09 AM IST,
    Updated On - March 7, 2026 / 01:09 AM IST

वाशिंगटन, छह मार्च (एपी) रूस ने ईरान को ऐसी जानकारी प्रदान की है जिससे उसे क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोतों, विमानों और अन्य संपत्तियों पर हमला करने में मदद मिल सकती है। दो अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दोनों अधिकारियों को इस संवेदनशील मामले पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है और उन्होंने यह जानकारी अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि रूस, ईरान को दी गयी जानकारी के संबंध में क्या निर्देश दे रहा है।

उन्होंने कहा कि फिर भी, ऐसे संकेत हैं कि रूस ने उस युद्ध में शामिल होने की कोशिश की है जिसे अमेरिका और इजराइल ने एक सप्ताह पहले ईरान के खिलाफ शुरू किया था।

रूस उन कुछ देशों में से एक है जिनके ईरान के साथ दोस्ताना संबंध हैं।

एपी अमित अविनाश

अविनाश