America Iran War Update: क्या अमेरिका और ईरान के बीच होगा समझौता? डोनाल्ड ट्रम्प ने रख दी ये बड़ी शर्त, कहा- अभी तो हमले शुरू हुए हैं..

Ads

क्या अमेरिका और ईरान के बीच होगा समझौता? डोनाल्ड ट्रम्प ने रख दी ये बड़ी शर्त, Donald Trump Latest Statement on America-Iran War

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 11:53 PM IST

America Iran War Update. Image Source- IBC24

नई दिल्लीः America Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच की जंग को अब एक सप्ताह पूरा हो चुका है। पिछले सात दिनों में हालात इतनी तेजी से बदले हैं कि यह टकराव अब सिर्फ दो-तीन देशों तक सीमित नहीं रहा। कई क्षेत्रीय ताकतें भी अलग-अलग तरीके से इस जंग में शामिल होती दिख रही हैं। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ किसी भी तरह का समझौता तभी संभव है जब वह बिना शर्त सरेंडर करे। उन्होंने कहा कि इसके बाद ईरान में नई और बेहतर लीडरशिप चुनी जाएगी।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी, जब तक वह ‘अनकंडीशनल सरेंडर’ नहीं करता। उन्होंने कहा कि सरेंडर के बाद ईरान में एक बेहतरीन नेतृत्व चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर ईरान को आर्थिक रूप से फिर मजबूत बनाने के लिए काम करेगा। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में “मेक ईरान ग्रेट अगेन (MIGA)” का नारा भी दिया और कहा कि भविष्य में ईरान पहले से ज्यादा मजबूत और समृद्ध बन सकता है।

ट्रम्प बोले- अमेरिका मिडिल-ईस्ट से हजारों लोगों को निकाल रहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका मिडिल-ईस्ट के अलग-अलग देशों से अपने हजारों नागरिकों को निकाल रहा है। उन्होंने कहा कि यह निकासी अभियान चुपचाप तरीके से चलाया जा रहा है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहा है। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की सराहना करते हुए कहा कि वे इस काम को अच्छी तरह संभाल रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक अब तक करीब 20 हजार अमेरिकी नागरिक अपने देश लौट चुके हैं और इसके लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-