रूस ने बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलों के प्रक्षेपण का अभ्यास किया
रूस ने बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइलों के प्रक्षेपण का अभ्यास किया
मॉस्को, 19 मई (एपी) रूस ने मंगलवार को अपनी परमाणु शक्तियों की व्यापक आजमाइश शुरू की, जिसमें परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के प्रक्षेपण का अभ्यास भी शामिल है।
यह कवायद तब शुरू की गई, जब यूक्रेन की ओर से ड्रोन हमलों में तेजी आई है।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि तीन दिवसीय अभ्यास में 64,000 सैनिक, 200 से अधिक मिसाइल प्रक्षेपण यंत्र, 140 से अधिक विमान, 73 युद्धपोत और 13 पनडुब्बियां शामिल होंगी, जिनमें से आठ परमाणु-युक्त अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से लैस हैं।
मंत्रालय ने कहा कि इन सैन्य अभ्यासों का मुख्य उद्देश्य हमले के खतरे की स्थिति में तैयारियों को पूरा रखना होगा।
उसने कहा कि इन अभ्यासों में बेलारूस के साथ अभ्यास भी किया जाएगा, जो रूस का पड़ोसी और सहयोगी देश है।
बेलारूस में रूसी शस्त्रागार में उसकी नवीनतम मध्यम दूरी की परमाणु-सक्षम ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली शामिल है।
ये सैन्य अभ्यास तब किए जा रहे हैं, जब यूक्रेन ने रूस के खिलाफ ड्रोन हमले काफी तेज कर दिए हैं, जिसमें सप्ताहांत में मॉस्को के बाहरी इलाकों पर किया गया हमला भी शामिल है। इस हमले में तीन लोग मारे गए थे और कई इमारतों एवं औद्योगिक ढांचों को नुकसान पहुंचा था।
एपी
देवेंद्र पारुल
पारुल

Facebook


