रूस का कहना है कि उसने 400 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, मॉस्को और कीव ने हवाई हमले किए

रूस का कहना है कि उसने 400 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, मॉस्को और कीव ने हवाई हमले किए

रूस का कहना है कि उसने 400 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, मॉस्को और कीव ने हवाई हमले किए
Modified Date: March 25, 2026 / 04:39 pm IST
Published Date: March 25, 2026 4:39 pm IST

मॉस्को, 25 मार्च (एपी) रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 389 ड्रोन मार गिराए। यह हमला रात के दौरान रूस के अलग-अलग इलाकों व क्रीमिया पर किया गया।

बताया जा रहा है कि यह हमला चार साल पहले यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला था।

ड्रोन को रूस के 13 क्षेत्रों के साथ-साथ क्रीमिया प्रायद्वीप के ऊपर भी रोका गया, जिसे रूस ने 2014 में यूक्रेन से अवैध रूप से अपने कब्जे में ले लिया था।

इस हमले ने यूक्रेन के स्वदेशी रूप से विकसित और निर्मित लंबी दूरी के ड्रोनों की बढ़ती क्षमता को रेखांकित किया।

यह घटना एक दिन बाद हुई, जब रूस ने 24 घंटे के भीतर यूक्रेन के नागरिक इलाकों पर लगभग 1,000 ड्रोन और 34 मिसाइलें दागी थीं।

रूस ने आमतौर पर रात में होने वाले हमलों को बढ़ाकर दिन के समय तक जारी रखा, जो इस युद्ध के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक था।

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम छह लोग मारे गए और लगभग 50 लोग घायल हुए।

मॉस्को के उत्तर में स्थित लेनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर द्रोजदेन्को ने बताया कि वहां 56 ड्रोन मार गिराए गए और यूक्रेन के हमले के परिणामस्वरूप बाल्टिक सागर के बंदरगाह शहर उस्त-लुगा में आग लग गई।

मंगलवार को रूस ने यूक्रेन पर विभिन्न प्रकार के 948 ड्रोन दागे।

एपी तान्या नरेश

नरेश


लेखक के बारे में