रूस ने यूक्रेन के साथ 195 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

रूस ने यूक्रेन के साथ 195 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

रूस ने यूक्रेन के साथ 195 युद्धबंदियों की अदला-बदली की
Modified Date: January 31, 2024 / 07:20 pm IST
Published Date: January 31, 2024 7:20 pm IST

कीव, 31 जनवरी (एपी) रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने 195-195 युद्धबंदियों की अदला-बदली की है।

मंत्रालय ने बताया कि यह अदला-बदली बुधवार को की गयी।

इस घोषणा से एक सप्ताह पहले रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेनी बलों ने यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहे सेना के एक परिवहन विमान को मार गिराया। इन युद्धबंदियों की रूस के युद्धबंदियों से अदला-बदली की जानी थी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीमा पार से दागी गयीं मिसाइलों ने 24 जनवरी को रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में विमान को मार गिराया। यूक्रेन की सीमा से लगते बेलगोरोद में स्थानीय प्राधिकारियों ने बताया था कि इस घटना में विमान में सवार सभी 74 लोगों की मौत हो गयी जिसमें चालक दल के छह सदस्य और रूस के तीन सैनिक शामिल थे।

यूक्रेन के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि घटना वाले दिन कैदियों की अदला-बदली की जानी थी लेकिन उसे रद्द कर दिया गया था।

एपी

गोला अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में