रूस का मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की तलाश जारी

Ads

रूस का मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की तलाश जारी

  •  
  • Publish Date - July 4, 2023 / 10:34 PM IST,
    Updated On - July 4, 2023 / 10:34 PM IST

मॉस्को, चार जुलाई (एपी) रूस का एक मिग-31 लड़ाकू विमान प्रशिक्षण अभियान के दौरान प्रशांत महासागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसके दो पायलट के बारे में फौरी तौर पर कोई जानकारी नहीं है और उनकी तलाश की जा रही है।

रूसी सेना ने अपने बयान में कहा कि मिग-31 विमान कामचटका प्रायद्वीप के दक्षिणपूर्वी तट पर अवचा खाड़ी में गिर गया। इसमें कहा गया कि बचाव दल विमान के चालक दल के दो सदस्यों की तलाश कर रहा है।

सेना ने कहा कि विमान में हथियार नहीं थे। इसने तुरंत कोई और विवरण नहीं दिया और यह भी नहीं बताया कि दुर्घटना का कारण क्या हो सकता है।

मिग-31 दो सीट वाला दोहरे इंजन से सुसज्जित सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है जिसे लंबी दूरी से दुश्मन के विमानों और क्रूज मिसाइलों को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 1980 के दशक से सोवियत और रूसी वायुसेना को सेवा दे रहा है।

(एपी) संतोष शफीक

शफीक