रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया भर्ती

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: May 12, 2020 6:25 pm IST

मास्‍को: रूस ने कोरोनावायरस से संबंधित सभी प्रतिबंधों को कम करने का जिस दिन से फैसला किया, उसी दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक प्रवक्ता व बेहद करीबी दिमित्री पेसकोव इस घातक वायरस के टेस्‍ट में पॉजिटिव निकले हैं। उन्‍हें एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति पुतिन के प्रमुख सहयोगी पेसकोव को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुतिन के प्रवक्ता के अचानक अस्पताल में भर्ती होने से उनकी स्थिति की गंभीरता पर चिंता जताई जा रही है।

Read More: लॉक डाउन के दौरान रेस्त्रां, कैफे, खाने की दुकानों, चाय की दुकानों से हो सकेगी होम डिलीवरी, आदेश जारी

बता दें कि सोमवार को पुतिन ने कहा कि उन्होंने मंगलवार से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी लॉडॉउन खत्‍म करने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं और जहां संभव हो वहां प्रतिबंधों को कम करने के लिए क्षेत्रीय प्रमुखों को बुलाया था। रूस में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 221,344 हो गई है। वायरल संक्रमण से कुल 39,801 लोग ठीक हुए हैं और 2,009 लोग मारे गए हैं।

Read More: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत, एक गंभीर

राष्‍ट्रपति ने सोमवार को कहा था कि रूस कोरोनोवायरस से संबंधित प्रतिबंधों से धीरे-धीरे और बहुत सावधानी से बाहर निकलना शुरू कर रहा है, जिनमें से कुछ क्षेत्रों और उद्यमों के लिए बनाए रखा जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं के साथ सीधे संपर्क को शामिल किए बिना गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए – निर्माण, उद्योग, कृषि, संचार, ऊर्जा और खनन सहित – अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों का आह्वान किया है।

Read More: मध्यप्रदेश में आज 200 से अधिक नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 4 की मौत

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"