पाकिस्तान को रूस की नसीहत, कहा कश्मीर मुद्दे को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से ही सुलझाएं
पाकिस्तान को रूस की नसीहत, कहा कश्मीर मुद्दे को राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से ही सुलझाएं
नईदिल्ली। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय बनाने की कोशिश कर रहा है। अब तक पाकिस्तान कई देशों से गुहार लगा चुक है। लेकिन चीन को छोड़कर किसी ने इस पर अपना समर्थन नहीं दिया। इसी कड़ी में रूस ने बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान को इस मुद्दे को द्विपक्षीय रूप से सुलझाने की नसीहत दी है।
read more : प्रदेश में आरक्षण बढ़ाने और नए जिले की घोषणा पर पूर्व सीएम ने कही ये बात
रूस ने कहा है कि इस मुद्दे को केवल राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यम से सुलझाया जा सकता है। दरअसल, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव को फोन कर इस मुद्दे पर बात की। इस बातचीत के दौरान, भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और इसे तीन हिस्से में बांटने के फैसले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच दक्षिण एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई।
read more : कोरबा सांसद ने प्रदेश में नया जिला और एलिफेंट रिजर्व का किया स्वागत, कोरिया में नए जिले पर कह दी ये बात
रूस ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। रूसी विदेश मंत्री के एक बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच मतभेदों को राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यम से सुलझाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में रूस अपने इस रूख पर कायम रहेगा।इससे पहले इसी तरह की फोन कॉल देश के प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन, मलेशियाई पीएम महातिर बिन मोहम्मद और ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी को की गई थी।
read more : स्वतंत्रता दिवस पर सऊदी अरब की धरती में लहराया तिरंगा, हज यात्रियों ने पेश की मिसाल
रूस इससे पहले भारत को अनुच्छेद 370 हटाने पर समर्थन दे चुका है। रूस ने कहा था कि भारत द्वारा की गई कार्रवाई संवैधानिक प्रक्रिया तहत है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने दोनों देशों से संयम बरतने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि नियंत्रण रेखा के पार शांति और स्थिरता बेहद जरूरी है।
<iframe width=”658″ height=”370″ src=”https://www.youtube.com/embed/yYUKCuh7jx0″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

Facebook


